देखें Video : कल्पना सोरेन पहुंची दिल्ली, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से की मुलाक़ात

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kalpana Soren Meet Kejriwal’s Wife : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) ने आज शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकत की। इस मौके पर दोनों एक-दुसरे से गले मिलती नज़र आई।

कल यानी रविवार को कल्पना सोरेन I.N.D.I.A गठबंधन की दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में भाग लेंगी।

सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन की मुलाकात का एक Video सामने आया है। इसमें दोनों एक दूसरे के गले मिलती नजर आ रही हैं।

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भी कल्पना सोरेन ने सुनीता केजरीवाल से फोन पर बात की थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि एक साथी के तौर पर मैं उनकी परेशानियों को समझ सकती हूं।

विदित है कि हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल दोनों ईडी की गिरफ्त में हैं। केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया है, जबकि हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले के केस में गिरफ्तार किया गया है।

Share This Article