मांझीथान में मत्था टेक सक्रिय राजनीति के लिए कल्पना सोरेन ने लिया आशीर्वाद,पहले..

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kalpana Soren in Giridih: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने Giridih के मधुबन के मांझीथान पहुंचीं।

मंत्री बेबी देवी, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कल्पना सोरेन का स्वागत किया।

मांझीथान पहुंचने के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का मधुबन मांझीथान के पुजारियों ने संथाली संस्कृति के अनुसार स्वागत किया और सिर पर संथाली संस्कृति की पहचान केंदू पता से बनी टोपी पहना कर सम्मानित किया।

मौके पर Kalpana Soren ने मांझीथान में मत्था टेक कर सक्रिय राजनीति के लिए आशीर्वाद लिया।

मोर्चा अध्यक्ष Shibu Soren ने पीरटांड़ के इसी कुड़को से महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की थी। उसी धरती से कल्पना सोरेन अपने सक्रिय राजनीति जीवन की शुरुआत कर रही हैं।

Share This Article