गांडेय से कल्पना सोरेन लडेंगी चुनाव, 29 अप्रैल को करेंगी नामांकन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kalpana Soren Candidate from Gandey Seat: पूर्व CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नि कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) के चुनाव लड़ने को लेकर काफी दिनों से खबरें आ रही थी।

हालांकि इसकी कही से भी कोई पुष्टि नहीं की गई थी। लेकिन अब JMM ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए Kalpana Soren को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

आपको बता दें मतदान 20 मई को होना है। वहीं 29 अप्रैल को Kalpana Soren गांडेय से नामांकन दाखिल करेंगी।

गिरिडीह जिले की गांडेय सीट JMM विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद 31 दिसंबर, 2023 से ये सीट खाली है। 31 दिसंबर को विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी कर कहा गया था कि विधायक सरफराज अहमद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

Share This Article