हेमंत सोरेन से कामदेव पान ने मुलाकात की

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को यहां विशेष बैट्री चालित मोटरसाइकिल का निर्माण करने वाले कामदेव पान ने मुलाकात की श्री सोरेन से मुख्यमंत्री आवास में श्री कामदेव पान ने यह मुलाकात की है।

उन्होंने सरायकेला-खरसवां जिला के बासुरदा गांव के निवासी श्री पान के द्वारा निर्मित की गई बैटरी वाली बाइक की प्रशंसा करते हुए कहा कि झारखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

राज्य के युवा वर्ग को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

राज्य के युवाओं को सही दिशा देने का हर संभव प्रयास सरकार कर रही है।

इससे पूर्व मुलाकात के क्रम में श्री पान ने मुख्यमंत्री के समक्ष बैटरी से चलने वाली बाइक की फीचर्स से संबंधित पूरी जानकारी रखी।

उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके द्वारा निर्मित की गई यह बाइक फुल चार्ज होने पर 50 से 60 किलोमीटर की माइलेज देती है।

यह बाइक पूरी तरह आधुनिक है।

पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी यह बाइक काफी अनुकूल है।

यह बाइक ध्वनि एवं धुआं रहित है।

बैटरी डिस्चार्ज होने पर पैडल से भी इस बाइक को चलाया जा सकता है।

Share This Article