
नई दिल्ली: राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग पारंपरिक नीले से बदलकर केसरिया किए जाने की शनिवार को आलोचना करते हुए इसे ‘‘गिरते स्तर का एक और उदाहरण’’ बताया तथा कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया। अगले महीने नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले एफआईएच हॉकी विश्व कप में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम अपनी पारंपरिक नीली जर्सी के बजाय केसरिया रंग की जर्सी में नजर आएंगी। इस बदलाव पर पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल उठाए हैं, जबकि हॉकी इंडिया ने इसे तकनीकी आवश्यकता बताते हुए इसका बचाव किया है।

