कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी का निधन

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली/बेंगलुरु: BJP के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी का शनिवार देर रात Bangalore (बेंगलुरु) के मणिपाल अस्पताल में निधन (Anand Mamani Death) हो गया।

56 वर्षीय ममानी किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। PM नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

बड़े पैमाने पर सामाजिक सशक्तीकरण पर काम किया

PM ने Tweet के जरिए अपनी शोक संवेदना में कहा कि कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी के (Death) निधन से आहत हूं।

वह एक दुर्जेय नेता थे उन्होंने Social Empowerment (सामाजिक सशक्तीकरण) के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। उन्होंने पूरे कर्नाटक में BJP को मजबूत करने के लिए भी काम किया। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।

परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें

कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई ने ट्विटर के जरिए अपनी शोक संवेदना में कहा कि हमारी पार्टी के विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष आनंद ममानी के (Death) निधन के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले और ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।

Share This Article