Latest NewsUncategorizedसनकी प्रेमी ने चाकू से गोदकर की प्रेमिका की हत्या, दौड़ा-दौड़ाकर मारा...

सनकी प्रेमी ने चाकू से गोदकर की प्रेमिका की हत्या, दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Karnataka Murder: कर्नाटक में एक प्रेमी के ‘हैवान’ बनने की तस्वीर सामने आई है। यहां हुबली शहर में बुधवार तड़के एक 23 वर्षीय नाराज प्रेमी ने 21 वर्षीय लड़की के घर में घुसकर उसकी चाकू मारकर हत्या (Murder) कर दी।

हैवान ने पहले युवती को धमकी दी थी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तब उसका भी हाल नेहा हिरेमथ जैसा ही होगा, जिसकी हाल ही में हुबली में एक कॉलेज परिसर में बेरहमी से चाकू (Knife) मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुबह लड़की के घर में घुसा और सोते समय लड़की पर हमला कर दिया। इसके पहले लड़की कुछ कर पाती, आरोपी उस पर जानलेवा हमला कर चुका था।

हालांकि, इतने देर में परिवार के अन्य सदस्य आ गए और उन्होंने हमलावर को रोकने की पूरी कोशिश की, बावजूद इसके हैवान अपने मंसूबों में कामयाब हो गया और लड़की को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, लड़की को मारने के बाद वह भागने में भी कामयाब रहा।

आरोपी ने मृतक लड़की की दादी और दो बहनों की मौजूदगी में दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। हैवान प्रेमी लड़की को पूरे घर में घसीटता रहा और प्रेमिका को लातें और चाकू मारता रहा।

इसके बाद हत्यारे प्रेमी ने लड़की को रसोई में धकेल दिया, जहां हैवान ने उस पर फिर से चाकू से वार किया। मृतक महिला की पहचान अंजलि अम्बिगेरा के रूप में हुई है, जबकि हत्यारे की पहचान विश्वा के रूप में हुई है, जिसे गिरीश के नाम से भी जाना जाता है।

दावा है कि आरोपी लड़की को प्यार करता था। अभी नेहा हत्या (Murder) की आग बूझी भी नहीं थी कि हत्या की इस नई घटना ने राज्य को झकझोर कर रख दिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अंजलि को ब्लैकमेल कर अपने माता-पिता को बताए बिना अपने साथ मैसूर चलने का दबाव बना रहा था। मृतक अंजलि की दादी गंगम्मा ने पहले पुलिस से संपर्क किया था और उन्हें आरोपियों की धमकियों के बारे में बताया था।

हालांकि, Karnataka Police ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और उसे दूर भेजने से पहले उसे ज्यादा चिंतित न होने की सलाह दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...