बेंगलुरु: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने बृहस्पतिवार को कहा कि नेपाल गए बेंगलुरु के पांच लोग लापता हैं और उनसे संपर्क करने तथा उनका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। परमेश्वर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बेंगलुरु से नेपाल गए पांच लोग लापता हैं। हम उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि नेपाल में फंसे लोगों के लिए राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने के वास्ते राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी और जरूरत पड़ने पर एक मंत्री को काठमांडू भेजा जाएगा। परमेश्वर ने नेपाल में फंसे राज्य के लोगों और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए एक समर्पित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया। उन्होंने कहा, ‘‘नेपाल में जो भी व्यक्ति फंसा है या मुश्किल स्थिति में है, वह इस टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकता है।’’
बेंगलुरु के पांच लोग नेपाल में लापता, तलाश के प्रयास जारी: उपमुख्यमंत्री परमेश्वर
नेपाल में फंसे बेंगलुरु के पांच लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है। कर्नाटक सरकार ने तलाश तेज करने, वरिष्ठ अधिकारी को काठमांडू भेजने और हेल्पलाइन जारी करने का फैसला लिया।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
