Latest Newsबिहारसदर अस्पताल में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म,...

सदर अस्पताल में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, तस्वीर हुई वायरल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कटिहार: बिहार के कटिहार सदर अस्पताल में ऐसे एक बच्चे का जन्म हुआ है, जिसके चार हाथ और चार पैर बताए जा रहे हैं।

इस बच्चे को देखने के लिए जहां आसपास के लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं, वहीं इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुछ लोग इसे कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कई बार ऐसे बच्चे जन्म लेते हैं जो असामान्य होते हैं।

ऐसा ही एक मामला कटिहार सदर अस्पताल में सामने आया है, जहां एक महिला ने एक असामान्य बच्चे को जन्म दिया है। इस नवजात बच्चे के चार हाथ और चार पैर हैं।

सदर अस्पताल में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, तस्वीर हुई वायरल

जैसे ही इसकी खबर अस्पताल से बाहर निकली बच्चे को देखने के लिए लोग अस्पताल में जुटने लगे।

बच्चे की मां का मायके मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हफलागंज गांव है, जबकि उसका ससुराल पश्चिम बंगाल में है।

कटिहार सदर अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉक्टर शशि किरण ने बताया कि ऐसे बच्चे को अद्भुत कहना कहीं से सही नहीं है। इसे असामान्य बच्चा कहा जा सकता है।

उन्होंने कहा, गर्भावस्था या गर्भधारण के दौरान किसी कारणवश ऐसे बालक का जन्म हुआ है।

बच्चे को ऑपरेशन की मदद से गर्भ से बाहर निकाला गया, गर्भावस्था के दौरान इसकी जानकारी पता चलती तो इसे रिमूव कर दिया जाता।

इधर, बच्चे के पिता राजू साह भी कहते हैं कि गर्भावस्था के दौरान कई बार अल्ट्रासाउंड करवाया, लेकिन उस समय चिकित्सकों ने इसकी कोई जानकारी नहीं दी।

उन्होंने कहा कि अगर पहले ही पता चल जाता, तो पहले ही हटा देते। अब बताया जा रहा है कि बच्चा असमान्य है और स्थिति क्रिटिकल है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...