कतरास : रामकनाली ओपी क्षेत्र के बीसीसीएल एरिया-4 में जमीन खोदकर पुरानी मशीनरी निकालने का मामला सामने आया है। जमीन के भीतर दबी पुरानी मशीन को निकालने के लिए खुदाई की जा रही है और उसके बाद लोहे को बाहर निकालकर ले जाने की तैयारी है।ऐसे में रामकनाली क्षेत्र में कथित लोहा तस्करी को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

इस इलाके में पहले भी लोहा और केबल चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में जमीन के अंदर दबी बीसीसीएल की पुरानी मशीनरी तक पहुंचकर उसे निकालने की कोशिश ने ‘लोहा सिंडिकेट’ की सक्रियता को लेकर चर्चा तेज कर दी है।सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बीसीसीएल की जमीन में खुदाई कर पुरानी मशीनरी निकालने की अनुमति किसने दी? अगर अनुमति नहीं है, तो इतनी बड़ी मशीनरी जमीन से निकालने की कोशिश किसके संरक्षण में हो रही है।


