

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार में जंगलों को खत्म और पर्यावरण संबंधी प्रशासनिक ढांचे को ध्वस्त किया जा रहा है। खरगे ने यह दावा भी किया कि भारत के वन क्षेत्र का लगातार क्षरण हो रहा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पर्यावरणीय प्रगति का भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रही है।





