खूंटी में स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा के विधायक कोचे मुंडा, जिला सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, विधायक प्रतिनिधि और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष काशीनाथ महतो सहित कई राजनीतिक और सांस्कृतिक संगठन से जुड़े लोगों ने गहरी संवेदना जताई है। कई जगहों पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

झारखंड पार्टी के नेता योगेश वर्मा, सूर्या मुंडा, कृष्णा मांझी, संतोष वर्मा, संतोष मांझी, जगत सिंह, कृष्णा सिंह, गणेश पांडेय, बंधना सिंह, बबलू मिश्रा सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

नगर भवन तोरपा में भाजपा युवा मोर्चा ने भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, संतोष जायसवाल, प्रियंक भगत, पुरेन्दर मांझी, निखिल कंडुलना, नीरज जायसवाल, केशव कुमार, आशुतोष सिंह, विष्णु, कार्तिक, धीरज आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article