खूंटी नगर पंचायत ने की अलाव की व्यवस्था, गरीबों को दिया गया कंबल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: नगर पंचायत खूंटी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत देने के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू की गई है।

इस संबंध में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि पूरे नगर पंचायत क्षेत्र के सभी चौक-चौराहे और अन्य जगहों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है।

नगर पंचायत द्वारा बाजार टांड़, दतिया गांधी चौक, भगत सिंह चौक, नेताजी सुभाष चौक, जमुआदाग सलम बस्ती, नामकोम बस्ती, पिपराटोली, बढ़ई टोली, कर्रा रोड सहित अन्य जगहों पर के साथ ऑटो स्टैंड के पास अलाव जलाया जा रहा है।

नगर पंचायत के कर्मियों की देखरेख में इन सभी जगहों पर शाम में अलाव जलाया जा रहा है।

कार्यपालक अधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए क्षेत्र में जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यपालक पदाधिकारी रवि प्रकाश और संबंधित सभी वार्ड के पार्षद ने स्वयं सभी जगहों पर जाकर कंबल का वितरण किया और अलाव की व्यवस्था करायी।

Share This Article