झारखंड : शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, गर्भवती होन के बाद किया शादी से इंकार, मामला दर्ज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: रनिया थाना क्षेत्र की एक 28 वर्षीय युवती ने मुरहू थाना क्षेत्र के हांसा बगीचाटोली निवासी विजय हस्सा पूर्ति पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होन के बाद शादी से इंकार करने पर खूंटी के महिला थाना में एक केस दर्ज कराया है।

उसने विजय पर आरोप लगाया है कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात एक शादी समारोह में विजय से हुई थी। दोनों के बीच फोन नम्बरों का आदान-प्रदान हुआ।

बातें शुरू हुई और विजय ने युवती के समक्ष शादी का प्रस्ताव रख दिया। जिसके बाद दोनों करीब आ गए और उनके बीच शारीरिक संबंध बना।

युवती का आरोप है कि युवक ने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जिसके बाद युवती गर्भवती हो गई।

जब उसने यह बात विजय को बताई, तो उसने कहा कि अभी गर्भपात करा लो हमें बच्चे की जरूरत नहीं है।

उस घटना के बाद विजय युवती से दूर रहने लगा।

अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है। तब जाकर युवती ने महिला थाना में केस दर्ज कराया।

Share This Article