एक सप्ताह पहले महिला का हुआ था मर्डर, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

SDPO ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। हत्या का कारण अंधविश्वास बताया जा रहा है। बताया गया कि मुख्य आरोपित जिसिंह मुंडा की छोटी बेटी गंगा हस्सा की मृत्यु लगभग एक वर्ष पूर्व बीमारी से हुई थी।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : लगभग एक सप्ताह पूर्व अड़की के डेली सरजोम गांव निवासी दशकीर देवी की हुई हत्या मामले में पुलिस ने उसी गांव के जिसिंह मुंडा (32) एवं सनिका हस्सा (22 ) नामक दो आरोपितों को गिरफ्तार कर और एक विधि विरुद्ध किशोर को निरूद्ध कर उक्त हत्याकांड का खुलासा कर लिया है।

यह जानकारी खूंटी एसडीपीओ अमित कुमार ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।

SDPO ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। हत्या का कारण अंधविश्वास बताया जा रहा है। बताया गया कि मुख्य आरोपित जिसिंह मुंडा की छोटी बेटी गंगा हस्सा की मृत्यु लगभग एक वर्ष पूर्व बीमारी से हुई थी।

बेटी की असामयिक मृत्यु पर जिसिंग मुंडा को शक था कि दशकीर देवी ने उसकी बेटी को कटहल के साथ कुछ खिला दी थी, जिसके कारण उसकी बेटी की मौत हो गई।

इसी अंधविश्वास के कारण आरोपित जिसिंह मुंडा ने दशकीर देवी की हत्या की योजना बना डाली और 10 सितंबर की देर शाम जब दशकीर देवी बाजार से करील बेचकर अपने घर लौट रही थी, तभी निर्जन और जंगली क्षेत्र में जिसिंह मुंडा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दशकीर देवी की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगा पत्थर बरामद कर लिया है।

Share This Article