खूंटी में गोली कांड के दो आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

कोर्ट में सरेंडर करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: शहर के महुआ टोली मैदान के पास गत मंगलवार की शाम हुए गोली कांड के दो आरोपितों खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवा गांव के नितेश कुमार और बड़ाईक टोली निवासी साहिल नायक ने जिला कोर्ट में शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट में सरेंडर करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

घटना में प्रयुक्त पिस्टल, मैगजीन और गोली बरामद

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने गत गुरुवार को दो विधि विवादित किशोरों को निरुद्ध कर और उनके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, मैगजीन और गोली बरामद कर इस गोलीकांड का खुलासा कर लिया था।

Share This Article