यात्री बस में छापेमारी कर पुलिस ने दो महिला गांजा तस्करों को दबोचा,10 किलो…

तोरपा थाना पुलिस ने मंगलवार को सिमडेगा से रांची जा रही मंत्री नामक यात्री बस (JH01EF8997) में छापामारी कर दो महिला गांजा (Ganja) तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से दस किलो अवैध गांजा बरामद किया है।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti Ganja Smugglers: तोरपा थाना पुलिस ने मंगलवार को सिमडेगा से रांची जा रही मंत्री नामक यात्री बस (JH01EF8997) में छापामारी कर दो महिला गांजा (Ganja) तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से दस किलो अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों मां-बेटी हैं।

तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ख्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) में बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि दो महिलाएं मंत्री से भारी मात्रा में गांजा लेकर रांची की ओर जा रही हैं।

सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए तोरपा के SDPO के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर तोरपा थाना क्षेत्र कें कुल्डा जंगल के पास बस को रोक छापामारी कर गीता देवी और उसकी बेटी पिंकी कुमारी को 20 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार दोनों महिलाएं गांगूटोली थाना जलडेगा जिला सिमडेगा (Simdega) की रहने वाली है, पर काफी अर्से से दोनों पंजाब के करतारपुर में रहती हैं।

SDPO न बताया कि 20 किलो गांजा दस-दस किलो के सीलबंद पैकेट में भरा था। SDPO ने बताया कि गांजा का गंध नहीं आये, इसके लिए बैग में कुछ सूखी मछलियां रख दी गई थी। गिरफ्तार महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से इस धंधे में शालि हैं।

ओडिशा से सस्ती दर पर गांजा खरीदकर पंजाब मं उसे अधिक कीमत में बेचती थी। उनके पास सें दो स्क्रीन टच मोबाइल और एक बैंक पासबुक (Bank Passbook) भी बरामद किया गया है।

Share This Article