झारखंड : नहीं रहे समाजसेवी चमर सिंह राम, सदर अस्पताल में हुआ निधन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: खूंटी नगर पंचायत के दतिया गांव निवासी 70 वर्षीय समाजसेवी चमर सिंह राम का रविवार को सदर अस्पताल में निधन हो गया। वे विगत कुछ दिनों से वह बीमार थे।

बताया गया है कि रविवार पूर्वाह्न उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनका ऑक्सीजन लेवल ऊपर नीचे होने लगा।

परिजन तुरंत उन्हें सदर अस्पताल ले गए।

सदर अस्पताल में कोरोना जांच करायी गयी, जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी। अस्पताल में उन्हें खून चढ़ाने की व्यवस्था की जा रही थी, उसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

चमर सिंह राम सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते थे।

साथ ही प्रतिवर्ष छठ महापर्व के दौरान छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क गेहूं का वितरण किया करते थे।

उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,  विधायक नीलकंठ सिंह मुंडाए नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन  पहान, उपाध्यक्ष राखी  कश्यप, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष काशीनाथ महतो, ओमप्रकाश कश्यप, डॉक्टर बीआर महतो, ज्योतिष भगत, वार्ड पार्षद अनूप साहू, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, लव चौधरी, कृष्णानंद तिवारी, आदित्य प्रसाद गुप्ता सहित अन्य लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Share This Article