खूंटी के रेमता डैम में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, परिवार में मातम

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : खूंटी जिले में स्थित रेमता डैम में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान विवेक के रूप में हुई, जो कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात स्पेशल ब्रांच के आरक्षी ओमकार नाथ का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक विवेक अपने दोस्तों के साथ रेमता डैम घूमने गए थे। इसी दौरान वह पानी में उतरा और गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका, जिसके कारण वह डूबने लगा। दोस्तों ने शोर मचाया और लोगों से मदद मांगी, जिसके बाद स्थानीय लोग सही समय पर पहुंचे और मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया।

इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक का माहौल बन गया और पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवेक परिवार का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।