खूंटी में भानु मुंडा मर्डर केस में सात गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगी लोहे की दउली, खून लगी शर्ट और ओझा गुणी द्वारा प्रयोग किया गया एक लोहे का त्रिशूल बरामद किया है।

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: अड़की थाना क्षेत्र के सेरेंगहातू गांव (Serenghatu Village) में गत तीन सितंबर को भानु मुंडा नामक वृद्ध की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगी लोहे की दउली, खून लगी शर्ट और ओझा गुणी द्वारा प्रयोग किया गया एक लोहे का त्रिशूल बरामद किया है।

खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार (Amit Kumar) ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) में बताया कि भानु मुंडा की हत्या डायन विसाही के अंधविश्वास में की गई थी। पुलिस ने नामदर्ज आरोपित मदन मुंडा ग्राम मारंगडीह और सुखराम मुंडा उर्फ गोंडा ग्राम सेरेंगडीह थाना अड़की के साथ ही कथित ओझा गुणी राम मुंडा के अलावा गुरुवा मुंडा, मदन मुंडा, रूसू

छोटी पत्नी की मौत

मुंडा, बाले मुंडा और सामू मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया की हत्या के उद्वेदन के लिए CDPO के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। SDPO ने बताया कि मारुति मुंडा उर्फ मारू मुंडा की गत 13 अगस्त को तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। उसके कुछ दिनों के बाद तीन सितंबर को मारूति की छोटी पत्नी की मौत बीमारी के कारण रांची के अस्पताल में मौत हो गई।

दो लोगों की मौत

कुछ ही दिनों के अंतराल में घर के दो लोगों की मौत होने से मारुति की बड़ी पत्नी और उसके भाई को शक हुआ कि किसी ने डायन बीसाही (Daayan Beisaahi) करके उसके पति और छोटी बहन की जान ले ली। इस मामले को लेकर मदन मुंडा और सुखराम मुंडा बाड़ी निचकेल गांव के एक कथित ओझा राम मुंडा के घर गए। ओझा राम मुंडा ने उन्हें बताया कि भानु मुंडा उर्फ बोयर की पत्नी बिरसपति देवी उर्फ गुरुवारी देवी डायन है, उसने ही कारगुनी की है। इसके कारण दो लोगों की मौत हो गई। तीन सितंबर को मारूति की छोटी पत्नी को दफनाने के बाद उसी दिन मदन मुंडा और सुखराम मुंडा सहित अन्य लोग भानु मुंडा के घर गए, लेकिन उस समय भानु मुंडा और उसकन पत्नी में घर में नहीं थे। घर में सिर्फ उसकी बेटी हिससी देवी थी।

पत्नी और बेटी भाग गए

दोनों ने हिस्सी देवी को धमकाया कि भानु मुंडा की वे हत्या कर देंगे। उसी रात सभी लोग भानु मुंडा उर्फ बोयर के घर पहुंचे और घर में अकेले सो रहे भानु मुंडा की दउली से मार कर हत्या कर दी। भानु मुंडा की पत्नी और उसकी बेटी घर से भाग गए थे। एसडीपीओ ने बताया कि हत्याकांड का एक अन्य आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Share This Article