छोटानागपुर की पुरानी रियासत जरियागढ़ में मधुबाला शाहदेव को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: छोटानागपुर की पुरानी रियासत जरियागढ़ स्टेट की दिवंगत बहू मधुबाला शाहदेव को जरियागढ़ में गुरुवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

पुराने किले में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मधुबाला शाहदेव के पति लाल विजय नाथ शाहदेव सहित परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने मधुबाला शाहदेव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। मौके पर भोज का भी आयोजन किया गया।

ज्ञात को कि मधुबाला शाहदेव का गत 12 अक्टूबर को रांची में निधन हो गया था। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पुरोहित सदन गोपाल शर्मा, गीताशरण शर्मा, रवि शर्मा, विजय पाढ़ी, पंकज कुमार शर्मा, अंबिका प्रसाद शर्मा, अरूण कुमार शर्मा, किसुन सिंह, पूर्व मुखिया जुरा पाहन, बिरला पाहन, ललकू सिंह आदि शामिल थे।

Share This Article