श्रीकांत अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंचे

किदांबी श्रीकांत ने अमेरिकी ओपन सुपर 300 के सेमीफाइनल में युदाई ओकिमोतो को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना सु ली यांग से होगा।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

US Open Badminton: भारत के स्टार खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में जापान के युदाई ओकिमोतो को हराकर अमेरिकी ओपन सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल फाइनल में जगह बनाई।

विश्व में 38वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने विश्व रैंकिंग में 33वें नंबर के ओकिमोतो पर 72 मिनट में 22-20, 15-21, 21-19 से जीत दर्ज कर इस सत्र के अपने पहले फाइनल में प्रवेश किया। अब उनका सामना चीनी ताइपे के सु ली यांग से होगा।

युवा शटलर रौनक चौहान का शानदार अभियान दूसरे पुरुष एकल सेमीफाइनल में सु ली यांग से 17-21 19-21 से हार के साथ समाप्त हो गया।

महिला एकल में छठी वरीयता प्राप्त देविका सिहाग 54 मिनट तक चले सेमीफाइनल में डेनमार्क की दूसरी वरीयता प्राप्त लाइन क्रिस्टोफरसन से 21-15, 11-21, 15-21 से हार गईं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।