Latest Newsक्राइमझारखंड में यहां अपार्टमेंट में रहने वाली महिला के हाथ-पैर बांधकर ले...

झारखंड में यहां अपार्टमेंट में रहने वाली महिला के हाथ-पैर बांधकर ले भागे कार सवार, बेटी ने दर्ज कराई अपहरण की FIR और फिर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: जिले के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब लग्जरी कार से आये लोगों ने सर्किट हाउस एरिया के अपार्टमेंट में रहने वाली महिला काे भरी दोपहरी अगवा कर ले भागे।

महिला की बेटी की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और जमशेदपुर पुलिस की सूचना पर नोवामुंडी थाना की पुलिस ने कार से महिला को बरामद कर लिया। कार सवार लोगों से भी पूछताछ की।

थाने में जुटे विहिप के नेता-कार्यकर्ता

महिला की पुत्री का आरोप है कि उसकी मां का हाथ.पैर बांधकर कार सवार जबरन ले गए। उसे भी ले जाने का प्रयास किया। अपहरण करने वाले ओडिशा के बडबिल से आए थे।

इधर, बिष्टुपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत ने भी महिला से फोन पर बातचीत की। महिला ने अपहरण से इनकार किया, लेकिन अपहरण की प्राथमिकी बिष्टुपुर थाना में दर्ज होने के कारण पुलिस अब मामले में महिला का अदालत में 164 के तहत बयान कलमबंद कराएगी।

इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। पूरी घटना को लेकर पुलिस परेशान रही। इससे पहले महिला की बरामदगी की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद जमशेदपुर महानगर इकाई के अध्यक्ष जर्नादन पांडेय समेत कई लोग बिष्टुपुर थाना पहुंचे थे।

क्या है मामला

इधर, पुलिस को जानकारी मिली कि महिला का पुत्र जो बड़बिल में रहकर काम करता था। विशेष समुदाय की एक युवती को प्रेम.प्रसंग में लेकर फरार हो गया।

घटना के एक माह हो गए। कोई पता नहीं चल पाया। युवती के स्वजनों ने बड़बिल थाना में युवक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई।

युवती और युवक की खोज करते हुए युवती के स्वजन बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया में रहने वाले युवक के घर के पहुंच गए। युवक के संबंध में जानकारी मांगी।

इसके बाद बातचीत करते हुए युवक की मां को साथ ले गए जिसके बाद महिला की पुत्री ने मां के अपहरण होने की जानकारी विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और बिष्टपुर थाना की पुलिस को दी। महिला के पति ने बताया जिस समय घटना हुई। वे डयूटी गए हुए थे।

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...