
नयी दिल्ली: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने रविवार को सभी विपक्षी दलों से मानसून सत्र के दौरान संसद की कार्यवाही सुचारू रूप चलने देने की अपील की और कहा कि यह साबित हो चुका है कि सदन में हंगामा करने का राजनीतिक लाभ नहीं होता है।
सर्वदलीय बैठक के बाद उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को संसद के मानसून सत्र के दौरान सरकार द्वारा लाए जाने वाले विधेयकों को सार्थक चर्चा के साथ पारित करना चाहिए।

