RANCHI के नए SSP किशोर कौशल ने संभाला पदभार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के नए SSP किशोर कौशल (Kishor Kaushal) ने SSP सुरेंद्र कुमार झा से पदभार लिया। IPS कौशल किशोर ने गुरुवार को RANCHI SSP कार्यभार संभाल लिया है।

बता दें कि झारखंड सरकार ने बुधवार को 9 IPS ऑफिसर का ट्रांसफर (9 Transfer of IPS Officer) किया है। वहीं रांची के SSPरहे सुरेंद्र कुमार झा को वेटिंग फॉर पोस्टिंग में रखा गया है।

यहां बताते चलें कि झारखंड कैडर के वर्ष 2012 के भारतीय पुलिस सेवा के अफसर बने किशाेर काैशल पहले पत्रकार थे। वे इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ़ मॉस कम्यूनिकेशन (Institute of Mass Communication) से पढ़ाई करने के बाद हिंदी न्यूज एजेंसी यूनिवार्ता में रिपोर्टिंग करते थे।

शहर के छोटे से बड़े अपराधी पर पुलिस की नजर रहेगी

कुछ माह काम करने के बाद उनका चयन IPS में हाे गया था। झारखंड में किशाेर की पहली पाेस्टिंग ASP के रूप में पाकुड़ में हुई थी। इसके बाद उन्हें रांची का City SP बनाया गया था। अभी वे जेएपीटीसी पदमा में SP थे।

पदभार लेने के बाद SSP कौशल किशोर ने कहा कि रांची में क्राइम कंट्रोल (Crime Control) के साथ ट्रैफिक व्यवस्था पर भी उनका विशेष ध्यान रहेगा।

शहर के छोटे से बड़े अपराधी पर पुलिस की नजर रहेगी। पदभार ग्रहण करने के समय ग्रामीण एसपी नौशाद आलम और अन्य कई पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Share This Article