लगातार पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से रसोई के सामान हुए महंगे

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: लगातार पेट्रोल की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी के बाद महंगे हो रहे रसोई के सामान ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

इस महीने प्याज, दाल, खाने के तेल सहित मसालों के दाम में भी तेजी देखी गई है। प्याज की कीमतें जनवरी की तुलना में 25 से 30 प्र‎तिशत अधिक हैं।

वहीं मसूर और उड़द दाल की कीमतें जनवरी की तुलना में 10 फीसदी बढ़ी हैं, जबकि इसी अवधि में अरहर की कीमतें 20 फीसदी तक उछल गई हैं।

थोक खाद्य तेल की कीमतें इस साल विभिन्न तेलों के लिए 30 से 60 फीसदी तक बढ़ गई हैं। एक महीने से प्याज की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

इन दिनों खुदरा बाजार में प्याज 60 रुपए किलो तक मिल रही है। गाजीपुर मंडी में इस वक्त प्याज की कीमत 20 से लेकर 40 प्रति किलो तक चल रही है।

ताजा प्याज की आवक राजस्थान से शुरू तो हो गई है लेकिन वह फिलहाल काफी कम है। इसीलिए कीमतों पर असर फिलहाल नहीं दिखाई पड़ रहा है।

मसालों में तेजी देखने को मिल रही है और अगस्त 2016 के स्तर पर हल्दी कारोबार कर रहा है। जनवरी से अब तक धनिया में करीब 25 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

जनवरी से अब तक चना में करीब 22 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सीधा असर महंगाई पर पड़ता है।

डीजल के महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट में इजाफा हो गया है और इस बढ़ी लागत का हवाला देकर ट्रांसपोर्टर भाड़ा दरें बढ़ाने की तैयारी करने लगे हैं।

Share This Article