कोडरमा SP ऑफिस कार्यालय के समक्ष धरना

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: जयनगर थाना कांड संख्या 108/23 के अभियुक्त लक्ष्मण साव गुड़िया देवी एवं सूरज साव (Laxman Saav Gudiya Devi and Suraj Saav) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना (Indefinite Strike) शुरू किया गया।

तीनों अभियुक्तों ने 22 मई की रात पीड़ित के घर पर जमकर मारपीट की, जिसमें पूजा देवी, रंजीत रजक एवं चंपा देवी को गंभीर चोट लगी। रंजीत रजक (Ranjit Rajak) को रांची में Admit किया गया।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई

घटना को लेकर 26 मई को जयनगर थाना में मामला दर्ज हुआ था, जिसमें अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई।

धरने पर पीड़ित की पत्नी पूजा देवी, मां चंपा देवी, पिता किशुन रजक, चाचा विनोद रजक, चाची ललिता देवी बैठी हैं जबकि गांव के राजकुमार पासवान, बैजनाथ यादव, भुनेश्वर यादव, वीरेंद्र पासवान, रामबालक पासवान, रंजीत रजक, देवानंद रजक, सुरेंद्र रजक, कपिल देव, विनोद रजक, मनोज रजक, चांदनी देवी, सरवा देवी, सुमन देवी, बुधनी देवी, सुदामा, राज देवी, अनिता देवी, ललिता देवी, रेखा देवी, उमा देवी, सुगिया देवी, मंजू देवी, किरण देवी भी सहयोग कर रही हैं।

Share This Article