डुमरी हारे, पर संकल्प यात्रा के तहत कोडरमा के डोमचांच पहुंचे बाबूलाल, हेमंत पर…

झारखंड के 81 विधानसभा सीटों के लिए संकल्प यात्रा पर निकले BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को कोडरमा के डोमचांच पहुंचे।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: झारखंड के 81 विधानसभा सीटों के लिए संकल्प यात्रा पर निकले BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) शुक्रवार को कोडरमा के डोमचांच पहुंचे।

उन्होंने संकल्प सभा को संबोधित करते हुए 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार, अत्याचार और खनिज संपदाओं की लूट मची हुई है।

पुलिस को अपराधियों को पकड़ना है, पर वह बालू ले जाने वालों को पकड़ रही है। अपना मकान बनाने के लिए गरीबो को आज बालू के लिए जेल की हवा खानी पड़ रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि राज्य में चल रही हेमंत सोरेन की सरकार बालू, पत्थर और कोयला लूटने वालों को संरक्षण दे रही है। इससे राज्य के गरीब परेशान हो रहे हैं।

बाबूलाल ने कहा…

बाबूलाल ने कहा कि इस राज्य में बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा। उन्होंने लोगों से झारखंड में BJP की सरकार बनाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के नाम पर राजनीति करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा और सोरेन परिवार अपना नाम बदलकर आदिवासियों की ही जमीन लूटने का काम कर रहे हैं। हेमंत सरकार के शासनकाल में आदिवासी बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य की खनिज संपदाओं को बाहर के लोग आकर लूट रहे हैं और यहां के लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। परिवारवादी और भ्रष्टाचारी सरकार से झारखंड को मुक्त कराने के लिए ही यह संकल्प यात्रा चल रही है। सभा को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, स्थानीय विधायक नीरा यादव ने भी सम्बोधित किया।

Share This Article