Homeझारखंडनाबालिक प्रेमी युगल घर से भागे,गांव वालों ने घर वालों को भी...

नाबालिक प्रेमी युगल घर से भागे,गांव वालों ने घर वालों को भी निकाल दिया, इसके बाद…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Koderma Loving Couple: वाकई यह एक अजीब घटना है कि अगर किसी गांव के प्रेमी युगल (Loving Couple) भाग जाएं तो इसके लिए घर वालों को दंडित किया जाए।

कोडरमा जिला के झुमरी तिलैया (Jhumri Tilaiya) में ऐसा ही हुआ है। बताया जाता है कि यहां नाबालिग प्रेमी युगल के घर से भाग जाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों के घर वालों को भी गांव से निकाल दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, बीते मंगलवार को घर से प्रेमी युगल के भागने से नाराज ग्रामीणों ने यह कदम उठाया। दोनों के घरों में ताला लगा उनका सामान बाहर फेंक दिया। यह चेतावनी भी दी कि जब तक लड़का-लड़की लौटते, तब तक उन्हें गांव में नहीं आने दिया जाएगा।

सामाजिक बहिष्कार जैसी कोई बात नहीं

पीड़ित परिवारों की ओर से झुमरी तिलैया थाना में शनिवार को आवेदन दिया गया है। मामले में गांव के प्रकाश आंबेडकर, उमेश आंबेडकर पर घर में ताला लगाकर सामान बाहर फेंकने का आरोप लगाया है।

तिलैया के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सामाजिक बहिष्कार जैसी कोई बात नहीं है। वहीं आरोपी प्रकाश आंबेदकर (Prakash Ambedkar) ने खुद पर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया है।

spot_img

Latest articles

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...