Latest Newsझारखंडकोडरमा के नए DDC ऋतुराज ने ग्रहण किया पदभार

कोडरमा के नए DDC ऋतुराज ने ग्रहण किया पदभार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोडरमा: जिले में नवपदस्थापित (Newly Appointed) उप विकास आयुक्त (DDC) ऋतुराज ने सोमवार को पदभार ग्रहण (Take Over) कर लिया। उन्होंने निवर्तमान उप विकास आयुक्त (Outgoing Deputy Development Commissioner) लोकेश मिश्रा से पदभार ग्रहण किया।

इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी (District Transport Officer), जिला कृषि पदाधिकारी (District Agriculture Officer), जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी (Project Officer) एवं अन्य ने बुके देकर नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त का स्वागत किया। उप विकास आयुक्त ऋतुराज 2018 बैच के IAS अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे श्रम विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में पदस्थापित थे।

विभिन्न विभागों की समीक्षा कर दिए निर्देश

सोमवार को DRDA सभागार में उप विकास आयुक्त ऋतुराज ने बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों में संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत रूप से समीक्षा की।

उप विकास आयुक्त ने सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (Chief Minister Employment Generation Program), मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card Scheme), सुखाड़ राहत, झारखंड राज्य फसल राहत योजना, मनरेगा, छात्रवृत्ति, फूलो झानो आर्शीवाद योजना समेत कई अन्य योजनाओं की समीक्षा की।

उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों से संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य सरकार (State Government) की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों को दें।

योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाएं एवं विभाग से प्राप्त लक्ष्य को एक सप्ताह के भीतर शतप्रतिशत पूर्ण करें।

बैठक में मुख्य रूप से जिला परिवहन पदाधिकारी (Transport Officer), जिला शिक्षा पदाधिकारी (District Education Officer), जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...