नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने कोहिमा जॉब फेयर का किया उद्घाटन

कोहिमा जॉब फेयर–2026 में नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने युवाओं को कौशल विकास, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने डॉन बॉस्को कॉलेज, कोहिमा में आयोजित ‘कोहिमा जॉब फेयर–2026’ का शनिवार को उद्घाटन कर युवाओं के लिए रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने कहा कि 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों एवं 500 से अधिक युवा अभ्यर्थियों की सहभागिता वाला यह जॉब फेयर प्रतिभा और अवसर के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य कर रहा है। मुझे विश्वास है कि यह पहल युवाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानने, नए अवसरों का लाभ उठाने तथा सफल एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करेगी।
नागालैंड के युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और संकल्प राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।