Latest NewsUncategorizedIDBI Bank के लिए कोली लगाने की तारीख 7 जनवरी तक बढ़ी

IDBI Bank के लिए कोली लगाने की तारीख 7 जनवरी तक बढ़ी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: देश के सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI Bank) के निजीकरण के लिए आरंभिक बोलियां दाखिल करने की तारीख फिर बढ़ा दी गई है।

केंद्र सरकार ने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के लिए आरंभिक बोली दाखिल करने की समय-सीमा बढ़ाकर 7 जनवरी, 2023 कर दी है।

वित्त मंत्रालय के निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने बुधवार को जारी एक नोटिस में यह जानकारी दी है।

दीपम ने कहा है कि अब IDBI के लिए अभिरुचि पत्र (EOI) जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर से बढ़ाकर 7 जनवरी, 2023 कर दी गई है।

IDBI Bank ने 7 अक्टूबर को बोलियां आमंत्रित की थीं

इसके साथ ही EOI की प्रतियां जमा करने की अंतिम तिथि भी 23 दिसंबर से बढ़ाकर 14 जनवरी, 2023 कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम LIC सार्वजनिक क्षेत्र के IDBI बैंक में अपनी 60.72 फीसदी की हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं।

IDBI Bank ने संभावित खरीदारों से 7 अक्टूबर को इसके लिए बोलियां आमंत्रित की थीं। अभिरुचि पत्र या आरंभिक बोली दाखिल करने की अंतिम समय-सीमा 16 दिसंबर थी लेकिन लेन-देन सलाहकारों को समय-सीमा में विस्तार करने के कुछ अनुरोध मिले थे, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...