
कोलकाता: मध्य कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में मंगलवार सुबह एक पुरानी इमारत का एक हिस्सा गिर गया।
पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। उस समय लोग घर के बाहर थे जिससे वे बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना पाकर पार्क स्ट्रीट थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके को घेरकर स्थिति का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि 27 तारीख को कोलकाता में आए भूकंप के बाद से ही इमारत की संरचना कमजोर हो गई थी। उनका मानना है कि उसी के कारण मंगलवार सुबह इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा।
घटना के बाद पूरे इलाके में काफी देर तक अफ़रा-तफ़री और चर्चा का माहौल बना रहा। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इमारत काफी पुरानी थी और मना करने के बावजूद लोग रहे थे।
