
रायपुर : भारतीय तीरंदाज कोमोलिका बारी के लिए जूनियर स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद सीनियर सर्किट में सफर उतना आसान नहीं रहा लेकिन अब वह 2026 एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में चयन की दौड़ अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। कोमोलिका पुणे में चल रहे शिविर में तकनीक निखारने के साथ मानसिक मजबूती पर खास ध्यान दे रही हैं। विश्व कैडेट और विश्व जूनियर खिताब जीतने वाली भारत की दूसरी महिला रिकर्व तीरंदाज कोमालिका एशियाई खेलों और 2028 ओलंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटी हैं। टाटा आर्चरी अकादमी की कैडेट और पूर्व विश्व युवा चैंपियन, कोमोलिका 2024 में राष्ट्रीय टीम से बाहर होने के बाद, वापस फॉर्म में आकर एशियाई खेलों के माध्यम से अपनी वापसी करना चाहती हैं।
