मॉडल स्कूल बनेगा ठक्कर बापा मध्य विद्यालय : सरयू राय

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में हुआ निर्णय

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित ठक्कर बापा मध्य विद्यालय, धातकीडीह को जल्द ही मॉडल स्कूल के रुप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव बना कर भेजा जाएगा। यह जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दी। सोमवार को सरयू राय की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। इस बैठक में छात्र संसद के सदस्य और अभिभावक भी शामिल हुए।

बैठक में यह तय किया गया कि विद्यालय को मॉडल स्कूल के रुप में विकसित किया जाए। मॉडल स्कूल बन जाने पर बच्चों की संख्या भी बढ़ेगी और ख्याति भी बढ़ेगी। इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव बना कर भेजा जाएगा।
यह भी तय हुआ कि स्कूल के सामने के मैदान को बच्चों के खेलने-कूदने के लायक बनाया जाए। यह भी तय हुआ कि विद्यालय में जो यूआरसी का ऑफिस है, उसके लिए अलग से रास्ता निकाला जाए ताकि जो जिले भर से संबंधित लोग आते रहते हैं, उससे विद्यालय के पठन-पाठन में कोई बाधा न हो। अभी पठन-पाठन में बाधा उत्पन्न हो रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।