ख्यांगते के लिए पैसे जुटाता था धर्मेंद्र, टीडीपीएल से लेता था 1% कमीशन

जेपीएससी परीक्षा अनियमितताओं की जांच में सीआईडी को अहम सुराग मिले हैं। धर्मेंद्र कुमार पर कमीशन और पैसों के प्रबंधन के आरोप हैं, जबकि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा संचालन में हुई अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी के हाथ केस डायरी से कई अहम सुराग लगे हैं। सीआईडी की जांच के अनुसार, सह-आरोपी अमरेश कुमार सिंह के स्थान पर परीक्षा संचालन का काम संभाल रहे आरोपी धर्मेंद्र कुमार ने मुख्य सरगना संजीव लाल और अन्य लोगों के बीच तालमेल बैठाने के साथ-साथ पैसों का प्रबंध भी किया था। जांच में सामने आया है कि तत्कालीन चेयरमैन के निर्देश पर धर्मेंद्र ने टीडीपीएल कंपनी के माध्यम से परीक्षा संचालन के काम में सहयोग दिया।

परीक्षा संचालन में मदद और काम दिलवाने के एवज में धर्मेंद्र को टीडीपीएल की ओर से 1 प्रतिशत का कमीशन मिलता था, जिसकी कुल रकम लगभग 196 लाख रुपये थी। इसके अलावा, सीआईडी को आवासीय कार्यालय की अलमारी से आठ एडमिट कार्ड भी बरामद हुए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। बैंक खातों के मिलान से पता चला है कि धर्मेंद्र की पत्नी के खाते में बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने के लिए 50 हजार रुपये की रकम भी हस्तांतरित की गई थी।

मामले में प्रवर्तन निदेशालय की भी एंट्री हो चुकी है, जिसने सीआईडी द्वारा दर्ज मामलों को आधार बनाकर मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अपनी जांच शुरू कर दी है। इसके अतिरिक्त, झारखंड उच्च न्यायालय में सीआईडी ने काउंटर एफिडेविट (शपथ पत्र) दाखिल कर 14वीं जेपीएससी में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1 करोड़ रुपये के रेट तय होने संबंधी दावों को खारिज कर दिया है। सीआईडी ने स्पष्ट किया कि 80 लाख रुपये दिए जाने के साक्ष्य मिले हैं, लेकिन 1 करोड़ रुपये के दावे में कोई ठोस सबूत नहीं है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।