झारखंड में फिर बदलेगा मौसम! 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव के असर से झारखंड में बारिश तेज होगी। 10 और 11 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बंगाल की खाड़ी में गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण झारखंड के कई जिलों में 10 और 11 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, 10 सितंबर को रांची समेत 11 जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं। इन जिलों के अलावा झारखंड के बाकी हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

11 सितंबर को इन जिलों में अलर्ट

11 सितंबर को मौसम का असर खास तौर पर गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा में देखने को मिल सकता है। इन जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं, रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट

अभिषेक आनंद ने बताया कि दोनों दिनों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए संबंधित जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से वज्रपात के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। इस बीच, बुधवार को संताल परगना और कोल्हान के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। रांची जिले के कांके में 21 मिमी बारिश हुई, जबकि रांची शहर में 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।