कोडरमा : नाबालिग आदिवासी छात्रा से यौन उत्पीड़न के मामले में जेल में बंद कोडरमा के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। पुलिस ने इस मामले में उनके करीबी और चालक राज आर्यन उर्फ छोटी उर्फ छोटू को रविवार को लंबी पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार राज आर्यन डॉ. अनिल के हर राज से वाकिफ था।
आरोप है कि उसने इस प्रकरण को दबाने का प्रयास किया। पीड़िता के घर जाकर धमकी और प्रलोभन देने तथा मेडिकल जांच से इनकार करवाने के पीछे भी उसकी ही भूमिका बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि डॉ. अनिल की गिरफ्तारी के बाद से ही राज आर्यन लगातार परिजनों को केस मैनेज करने की धमकी दे रहा था।


