इजरायल में 30 लाख से अधिक लोगों का कोविड टीकाकरण

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तेल अवीव: इजरायल में पिछले महीने से अब तक नोवेल कोरोनावायरस के खिलाफ 30 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण कराया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 दिसंबर, 2020 से यहां शुरू हुए टीकाकरण अभियान में इजरायल की लगभग 9.30 करोड़ आबादी में से 32.2 प्रतिशत से अधिक को टीका लग चुका है।

आंकड़ों से यह भी पता चला है कि 70 साल से ऊपर उम्र के 90 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

इजरायल में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 640,644 है, जिनमें से 72,026 सक्रिय है। जबकि यहां मरने वालों का आंकड़ा 4,745 तक पहुंच गया है।

हालांकि गंभीर हालतों वाले मरीजों की संख्या घटकर 1,162 हो गई है और 563,873 मरीज अब तक रिकवर हो चुके हैं।

Share This Article