कुवैत में ईरान के हमलों में भारतीय नागरिक की मौत

कुवैत के बिजली और जल अलवणीकरण संयंत्र पर ईरान के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत, सुरक्षा एजेंसियां मौके पर, आपूर्ति सामान्य बनी हुई।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुबई: कुवैत में एक बिजली और जल अलवणीकरण संयंत्र पर किए गए ईरान के हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी ‘केयूएनए’ ने सोमवार को यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार कुवैत के विद्युत, जल एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि हमले के दौरान उसके बिजली और जल शोधन संयंत्र स्थित एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि जिस संयंत्र को निशाना बनाया गया, उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। अधिकारियों ने इस घटना को ‘‘बर्बर हमला’’ करार दिया है।

‘गल्फ न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय की प्रवक्ता फातिमा जौहर हयात ने कहा कि हमले में एक भारतीय कर्मचारी मारा गया। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने और प्रभावों से निपटने के लिए तकनीकी और आपात प्रतिक्रिया दलों को तुरंत मौके पर तैनात किया गया। हयात के अनुसार, विशेषज्ञ टीम सुरक्षा एजेंसियों और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए क्षतिग्रस्त परिसर को सुरक्षित करने में जुटी हैं। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि देशभर में बिजली और पानी आपूर्ति नेटवर्क की संचालन क्षमता सामान्य बनी हुई है। हाल ही में, संयुक्त अरब अमीरात में हवाई रक्षा प्रणाली द्वारा नष्ट की गई मिसाइलों के मलबे के सड़क पर गिरने से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।