Homeबिहारलालू ने कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश, घर में लगाएं झंडा, कंधे पर...

लालू ने कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश, घर में लगाएं झंडा, कंधे पर रखें हरा गमछा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद बुधवार को पार्टी के कार्यकताओं को अपने घर में राजद का झंडा लगाने और कंधे पर हरा गमछा और सिर पर हरी टोपी लगाने का निर्देश दिया।

लालू ने इसे लाइसेंस बताते हुए कहा कि ऐसा करने से राजद कार्यकर्ता की पहचान होगी।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पटना में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को दिल्ली से वर्चुअली जुड़े और कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।

लालू प्रसाद ने जातीय जनगणना कराने की मांग को दोहराते हुए कहा कि इससे जाति आधारित लोगों की संख्या का पता चलेगा, जिससे सरकार को बजट बनाने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रति वफादार होने के नसीहत देते हुए अपने अंदाज में कहा कि, जो हार जाता है वो पार्टी छोड़कर भाग जाता है। जिसे टिकट नहीं मिलता वो नाराज हो जाता है।

वह अपने ही पार्टी के उम्मीदवार को हराने में लग जाता है। वह सोचता है कि सामने वाला हारेगा तो फिर अगली बार हमको टिकट मिलेगा। यह ठीक नहीं है।

पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति वफादारी निभानी चाहिए, समर्पित होना चाहिए।

लालू ने अपने स्वास्थ्य के विषय में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि मेरे स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही पटना आएंगे और सभी जिले में जाएंगें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह है और जोश है। बिहार आकर सभी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाने की अपील की।

लालू प्रसाद ने कहा, नेता या कार्यकर्ता कहीं भी जाएं तो अपने साथ हरे रंग का गमछा रखें।

वह लाइसेंस है। जिसे नहीं मालूम उसे भी पता चलेगा कि आप राजद के नेता हैं।

अधिकारी, पदाधिकारी भी जानेंगे कि आप राजद के नेता हैं। हरा गमछा या हरे रंग की टोपी पहननी चाहिए। घर-घर पार्टी का झंडा लगाकर रखना चाहिए।

लालू ने राजद के नेता तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा कि तेजस्वी को सभी लोगों ने स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टी के नेता भी तेजस्वी की तारीफ कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...