Latest Newsबिहारलालू ने खुले तौर पर साफ किया, इतनी जल्दी नहीं हो जाती...

लालू ने खुले तौर पर साफ किया, इतनी जल्दी नहीं हो जाती सीट शेयरिंग और…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar News: भले ही विपक्षी दलों के गठबंधन ‘INDIA’ में शामिल कई दल अब तक सीट बंटवारा नहीं होने के कारण नाराजगी व्यक्त कर रहे हों, लेकिन, राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) अभी इसे जल्दी बताते हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को साफ कर दिया कि इतनी जल्दी सीट शेयरिंग नहीं होती है। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) में जाने से साफ मना कर दिया।

पटना में चर्चा के दौरान जब पत्रकारों ने ‘INDIA’ गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर विवाद के विषय में पूछा तो लालू ने बेबाकी से कहा कि गठबंधन में इतनी जल्दी सीट शेयरिंग नहीं होती है। अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने पर राजद अध्यक्ष ने साफ मना कर दिया।

उन्होंने कहा कि वे इस समारोह में नहीं जाएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री और गठबंधन के सहयोगी नीतीश कुमार की नाराजगी के संबंध में जब उनसे पूछा गया तो वे इस प्रश्न को ही टालते नजर आएं।

उल्लेखनीय है कि मकर संक्रांति के मौके पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने दही चूड़ा भोज का आयोजन किया था, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...