
Land for Job Scam : ‘जमीन के बदले नौकरी’ घोटाले में लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया है।
दरअसल, लालू प्रसाद यादव ने अदालत में याचिका दायर कर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा दर्ज प्राथमिकी (FIR) और दाखिल आरोपपत्र (चार्जशीट) को रद्द करने की मांग की थी। उन्होंने जांच एजेंसी की कार्रवाई को चुनौती दी थी।
इस मामले में सीबीआई का आरोप है कि रेल मंत्री रहने के दौरान लालू यादव ने कथित तौर पर नौकरी देने के बदले जमीन ली थी। इसी आरोप के तहत एजेंसी ने पहले एफआईआर दर्ज की और जांच पूरी कर चार्जशीट भी दाखिल की।
हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान उनकी दलीलों को स्वीकार नहीं किया और याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब इस मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे जारी रहेगी।
यह फैसला लालू यादव के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इससे मामले में उनके खिलाफ चल रही जांच और ट्रायल पर असर पड़ सकता है।
