जब लता मंगेशकर ने ठुकरा दिया था सुपरहिट गाना ‘अभी ना जाओ छोड़कर’

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : लता मंगेशकर की मधुर आवाज का जादू लोगों के दिलों तक पहुँचता था। वे ऊँचे-ऊँचे सुरों को आसानी और सुरीली आवाज में गाती थीं। उन्होंने दिलीप कुमार के साथ भी काम किया था और उनके कहने पर अपने उर्दू उच्चारण पर बहुत मेहनत की थी। लता मंगेशकर ने हिंदी, मराठी, बंगाली और कई अन्य भाषाओं में 30 हजार से अधिक गाने गाए थे। इसमें रोमांटिक से लेकर दुखभरे गीत और भजन शामिल हैं। वे अपने हर गाने को परफेक्शन के साथ गाना पसंद करती थीं, फिर चाहे उन्हें कितनी बार अभ्यास करना पड़े।

आज ऐसा ही एक किस्सा हम आपको बताने वाले हैं, जब सिंगर ने एक सुपरहिट गाने को मना कर दिया था। हम बात कर रहे हैं साल 1961 में आई फिल्म हम दोनों के प्रसिद्ध गीत ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ के बारे में। गाने के बोल महान कवि साहिर लुधियानवी ने लिखे थे।

बताया जाता है कि शुरुआत में लता मंगेशकर इस गाने को गाने के लिए तैयार नहीं थीं, क्योंकि उन्हें इसके कुछ हिस्सों और प्रस्तुति को लेकर संदेह था। हालांकि बाद में समझाने और बदलाव के बाद उन्होंने इस गीत को गाया और यह गाना इतिहास के सबसे यादगार रोमांटिक गीतों में शामिल हो गया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।