गायक-गीतकार बादशाह ने ‘टटीरी’ गीत को सभी मंचों से हटाया

Archana Ekka
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: बादशाह के नए गीत ‘टटीरी’ में महिलाओं और नाबालिगों के बारे में आपत्तिजनक बोल होने के आरोप लगाए जाने के बाद गायक-गीतकार ने माफी मांगते हुए कहा कि इस गाने को सभी मंच से हटा लिया गया है।

‘अभी तो पार्टी शरू हुई है’ और ‘गेंदा फूल’ जैसे गानों के लिए प्रसिद्ध 40 वर्षीय बादशाह ने शनिवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर एक वीडियो साझा किया। ‘अभी तो पार्टी शरू हुई है’ और ‘गेंदा फूल’ जैसे गानों के लिए प्रसिद्ध 40 वर्षीय बादशाह ने शनिवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर एक वीडियो साझा किया।

उन्होंने वीडियो में कहा कि मेरा नया गीत रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि इसके बोल व दृश्य प्रस्तुति ने खासकर हरियाणा के कई लोगों को दुख पहुंचाया है। सबसे पहले, मैं कहना चाहता हूं कि मैं हरियाणा से हूं। जो लोग मुझे जानते हैं, वे यह बता सकते हैं कि मेरी पूरी पहचान इसी पर आधारित है। मुझे हरियाणवी होने पर गर्व है। बादशाह ने कहा कि उन्होंने हमेशा हरियाणा की संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश की है और कभी भी किसी को आहत करना उनका मकसद नहीं रहा।

‘अभी तो पार्टी शरू हुई है’ और ‘गेंदा फूल’ जैसे गानों के लिए प्रसिद्ध 40 वर्षीय बादशाह ने शनिवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर एक वीडियो साझा किया।

उन्होंने वीडियो में कहा कि मेरा नया गीत रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि इसके बोल व दृश्य प्रस्तुति ने खासकर हरियाणा के कई लोगों को दुख पहुंचाया है। सबसे पहले, मैं कहना चाहता हूं कि मैं हरियाणा से हूं। जो लोग मुझे जानते हैं, वे यह बता सकते हैं कि मेरी पूरी पहचान इसी पर आधारित है। मुझे हरियाणवी होने पर गर्व है। बादशाह ने कहा कि उन्होंने हमेशा हरियाणा की संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश की है और कभी भी किसी को आहत करना उनका मकसद नहीं रहा।

पुलिस ने पंचकूला के निवासी की शिकायत पर बादशाह के हाल में रिलीज हुए गीत में आपत्तिजनक बोल और दृश्य के आरोपों के तहत विभिन्न धाराओं में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की। इसके अलावा, सोशल मीडिया मंच से वीडियो हटाने के लिए नोटिस भी जारी किए गए हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।