रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रचा इतिहास, 9वें दिन ‘छावा’ को पछाड़ा; दुनियाभर में कमाई 1100 करोड़ पार

रणबीर कपूर की रामायण ने नौवें दिन छावा का लाइफटाइम कलेक्शन पीछे छोड़ दिया। फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 612.45 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,110.70 करोड़ रुपये हुआ।

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेस्क: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म की कमाई की रफ्तार शानदार बनी हुई है। अब 9वें दिन भी दमदार कलेक्शन के साथ इसने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

विक्की कौशल की ‘छावा’ को छोड़ा पीछे

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ ने 9वें दिन की कमाई के साथ विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का भारत में लाइफटाइम नेट कलेक्शन पीछे छोड़ दिया है। साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल ‘छावा’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 601.57 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। अब रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इससे आगे निकल गई है।

9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ ने रिलीज के 9वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 47.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन बढ़कर 612.45 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 732.20 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशों में भी ‘रामायण’ का शानदार प्रदर्शन जारी है। आठ दिनों के एक्सटेंडेड ओपनिंग वीक के अंत तक 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली इस फिल्म ने महज 9 दिनों में दुनियाभर में 1,100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 1,110.70 करोड़ रुपये हो चुका है। कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है।

अब तक की कमाई (भारत में नेट कलेक्शन)

5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘रामायण’ ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने अब तक हर दिन शानदार कमाई की है। दिनवार कलेक्शन इस प्रकार है:

  • पहला दिन: 64.85 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन: 48.05 करोड़ रुपये
  • तीसरा दिन: 69.80 करोड़ रुपये
  • चौथा दिन (दिवाली): 56.15 करोड़ रुपये
  • पांचवां दिन: 107.50 करोड़ रुपये
  • छठा दिन: 94.10 करोड़ रुपये
  • सातवां दिन (भाई दूज): 70.65 करोड़ रुपये
  • आठवां दिन: 53.50 करोड़ रुपये
  • नौवां दिन: 47.85 करोड़ रुपये

9वें दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन इसके बावजूद कलेक्शन शानदार बना हुआ है। ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।