
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सामान्य पूल आवासीय आवास (जीपीआरए) पुनर्विकास योजना के तहत रविवार को 15,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री ने केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ सरोजिनी नगर स्थित जीपीआरए टाइप-5 क्वार्टर का दौरा किया और महिला लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं। उन्होंने कुछ महिला श्रमिकों से भी बातचीत की। इसके अलावा 6,632 अतिरिक्त फ्लैट और ₹15200 करोड़ के कई दूसरे प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। यह नेशनल कैपिटल में हाउसिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने का एक बड़ा हिस्सा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुल 33,500 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
इसके बाद पीएम पिंक लाइन के 12.3 किमी लंबे मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर और मैजेंटा लाइन के 9.9 किमी लंबे दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।

