पश्चिम एशिया में युद्ध का असर, दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर करीब 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण शनिवार को दिल्ली और मुंबई के हवाई अड्डों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन पर बड़ा असर देखने को मिला। दोनों प्रमुख एयरपोर्ट से कुल मिलाकर करीब 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं।

मुंबई एयरपोर्ट पर रवाना होने वाली 35 और आने वाली 36 उड़ानों को रद्द किया गया। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर रवाना होने वाली 22 और आने वाली 17 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली एयरपोर्ट के ऑपरेटर डायल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात के कारण पश्चिम की ओर जाने वाली कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हो सकती है या उनके समय में बदलाव किया जा सकता है।

दरअसल, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया के कई देशों में हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) बंद कर दिया गया है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। कई एयरलाइंस ने अपनी सेवाएं सीमित कर दी हैं और कुछ उड़ानों के रूट में भी बदलाव किया जा रहा है।

 

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।