
Latehar News : संदीप कुमार ने मंगलवार को मंडल डैम, बरवाडीह और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना में हो रही देरी और बाधाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने निर्माणाधीन पुलिस पिकेट भवन, नए अस्पताल भवन और मोरवाईकला स्वास्थ्य उपकेंद्र का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय समय सीमा के भीतर परियोजनाएं पूरी करने पर जोर दिया।
DC ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और संवेदकों को नियमित मॉनिटरिंग कर विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान कुमार गौरव, दिनेश कुमार समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे।

