Latest Newsझारखंडलातेहार उपायुक्त ने दिया छठ घाट पर बिजली व्यवस्था और साफ-सफाई कराने...

लातेहार उपायुक्त ने दिया छठ घाट पर बिजली व्यवस्था और साफ-सफाई कराने का निर्देश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा लातेहार: उपायुक्त अबु इमरान ने आज जिला मुख्यालय के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों से छठ पूजा को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी की। उपायुक्त ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए भी निर्देशित किया।

बुधवार को निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने छठ घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में एसडीओ को निर्देशित किया और घाट पर समुचित पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने का भी कहा।

उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों से मास्क प्रयोग, शारीरिक दूरी एवं कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर बनाए गए अन्य नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करवाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने घाट पर बिजली व्यवस्था एवं साफ-सफाई करने के भी दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर एसडीओ लातेहार शेखर कुमार, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, पूजा समिति की अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, सुदामा प्रसाद, विष्णु प्रसाद सहित पूजा समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

उपायुक्त अबु इमरान ने नहाए-खाय के साथ शुरू हुए चार दिवसीय छठ महापर्व पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं और कोरोना संकट को देखते छठघाट पर आने वालों को सरकार की गाइड लाइन का पालन करने की अपील की।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...